बीज उपचार का कृषि में महत्व IMPORTANCE OF SEED TREATMENT

कृषि संबंधी जानकारी पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े।

          नीचे दी लिंक पर क्लिक करे ।

कृषि सेवा फेसबुक पेज जॉइन करने के लिए यहा क्लिक करे ।

 बीज उपचार  का कृषि में महत्व 

कृषि क्षेत्र  की प्राथमिकता उत्पादक को बनाये रखने  तथा बढ़ाने में बीज का महत्वपूर्ण  स्थान है ! उत्पादकता बढ़ाने के लिए उत्तम बीज का होना अनिवार्य है ! उत्तम बीजो के चुनाव के बाद उनका उचित बीज उपचार भी जरुरी है  क्यों की बहुत से रोग बीजो से फैलते है ! अतः रोग  जानको,कीटों एवं असामान्य परिस्थितियों से बीज को बचाने के लिए बीज उपचार एक महत्वपूर्ण उपाय है !

बीज उपचार के लाभ 

अनुसंधान द्वारा पाया गया है की बीज उपचार के लाभ उत्तम पौधों, अच्छी गुडवत्ता ,  उँची पैदावार और रोगो तथा कीट नियंत्रण में लगी पूंजी पर अच्छी आय के रूप में दिखाई देते है ! परंतु  आज भी ऐसे किसानो की संख्या बहुत अधिक है , जो अनुपचारित बीज बोते है ! इसलिए उपचारित बीजो के लाभों का व्यपार प्रचार तथा प्रसार करना बहुत अधिक है !

      01.  बीजोढ़ रोंगो का नियंत्रण :-  छोटे  दाने   की फसलों ,सब्जियों व  कपास के बीज के अधिकांश  बीजोढ़ रोगों  के लिए बीज निसंक्रमण व बीज विग्रसन बहुत प्रभावकारी होता है !

      02.मृदोढ़ रोगो का नियंत्रण :-  मृदोढ़ कवक , जीवाणु व सूत्रकृमि से बीज व तरुण पौधों को बचाने  के लिए बीजो को कवकनाशी रसायन से उपचारित किया जाता है , जिससे बीज जमीन में सुरक्षित रहते है , क्योंकि बीज उपचार रसायन बीज के चारो ओर रक्षक लेप के रूप में चढ़ जाता है और बीज की बुवाई ऐसे जीवों  को दूर रखता है ! 

      03.अंकुरण में सुधर :- बीजों  को उचित कवकनाशी से उपचारित करने से उनकी सतह कवको के आक्रमण से सुरक्षित रहती है , जिससे उनकी अंकुरण क्षमता बढ़  जाती है ! यदि बीज पर कवको का प्रभाव बहुत अधिक होता है तो भण्डारण के दौरान भी उपचारित सतह के कारण उनकी अंकुरण क्षमता बानी रहती है !

       04.कीटों  से सुरक्षा :-  भंडार में रखने से पूर्व बीज को किसी उपयुक्त कीटनाशक से उपचारित कर देने से वह भंडारण  के दौरान सुरक्षित रहता है कीटनाशक का चयन संबंधित फसल बीज के प्रकार और भंडारण अवधि के आधार पर किया जाता है !

       05.मृदा कीटों का नियंतरण :- कीटनाशी और कीटनाशक का सयुंक्त उपचार करने से बुआई के बाद मृदा में सुरक्षित रहता है और बीज अवस्था में उसका विकास निर्विधन होता है !


बीज उपचार  के प्रकार तथा किन बीज उपचारो का उपयोग हम क्र सकते है और कैसे करेंगे उसकी जानकारी हमारी अगली पोस्ट पर मिलेगी !

ब्लॉग को पड़ने के लिए आपका धन्यवाद !
 
हमसे जुड़े रहे और जानकारी लेते रहे पेज को लाइक  करना ना भूले !

धन्यवाद आपका मित्र कृषि सेवक 
        कृषि सेवा 


                                          


Comments

Popular posts from this blog

सुरक्षित अन्न भंडारण कैसे करे...? UPL Quickphos (क्विकफॉस) क्या है इसका इस्तेमाल कैसे करे..?

UPL Saafilizer का कैसे इस्तेमाल करे और क्या है इसके फायदे । और किन किन फसलो में इसका उपयोग कर सकते है।

UPL Vesta (वेस्ता) का कैसे इस्तेमाल करे और क्या है इसके फायदे । और किन किन फसलो में इसका उपयोग कर सकते है।