DAP ( डी ए पी ) क्या है और इसका इस्तमाल कैसे करे। WHAT IS DAP AND HOW TO USE IT...???

 डी ए  पी क्या है इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

WHAT IS  DAP (FERTILIZER)  HOW TO USE IT..??

 






कृषि संबंधी जानकारी पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े।  नीचे दी लिंक पर क्लिक करे ।
कृषि सेवा फेसबुक पेज को जॉइन करने के लिए यहा क्लिक करे ।


उर्वरक (Fertilizers)  फसल में उपज बढ़ाने के लिए एक तरह का रसायन है जो पेड़ पौधे को वृद्धि को सहायता करता है इसको हम घोल बनाकर इसका छिड़काव भी कर सकते है और इसको खेत में भी डाल सकते है अगर हम किसी से कहे की हमारे पौधे में ग्रोथ नहीं हो रहा तो वो हमें सलाह देते है की DAP का इस्तेमाल करो अपने खेत में आज हम आपको DAP के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है 
सबसे पहले हम जान लेते  DAP हमारे खेत में क्या काम करता है इससे डालने से हमें क्या फायदे  होते है हमें क्यूँ इससे डालना चाहिए । 
DAP में 18 % नाइट्रोजन होता है और 46 % फॉस्फेट होता है जो हमारे खेत को अच्छी उपज और मज़बूती  देता है चालीए थोड़ा विस्तार से जान लेते है । 


 नाइट्रोजन :-

नाइट्रोजन हमारे खेती में या हमारे पौधे में क्या काम करता है नाइट्रोजन से हमें ये सब चीजे मिलती है जो हमारे फसल के लिए बहुत ही जरुरी है
।          


  1. ये हमारे पुरे पौधे का विकास  करता है।                                                              
  2. पत्तियों का भी विकास करता है।                      
  3. इससे हमारे पौधे को प्रोटीन भी मिलता है जो हमारे पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है। 
  4. यह हमारे पौधे को विटामिन भी प्राप्त करवाता है। 
  5. यह हमारे पौधे की कोशिका का विभाजन भी करता है। 
 

फॉस्फेट से हमें क्या फायदे मिलते है हमारे फसल के  लिए जितना जरुरी नाइट्रोजन का है उतना ही जरुरी फॉस्फेट का है लेकिन क्या आप  जानते है की ये हमारे पौधे के लिए क्या काम करता है थोड़ा अच्छे से जान लेते है की ये हमारे पौधे के लिए क्या काम करता है और इसे अपने खेती में या फसल में डालना चाहिए या नहीं डालना चाहिए । 


फॉस्फेट :-

ये हमारे पौधे के रूट्स को बढ़ाता है फॉस्फेट के वजह से ही हमारे पौधे में फूल  आते है फल भी आते है और उसमे बीज भी आते है इसके अलावा ये अगर हम इसका इस्तेमाल नहीं करते है तो हमें ये सब फल से तो मिलेंगे लेकिन बहुत ही काम मिलेंगे बहुत बार मैंने बहुत लोगो को देखा है जो अपने खेत में नहीं डालते है है लेकिन जब उन्हें बाद में अहसास होता है तब इसका इस्तेमाल करते है ये सब हमारे पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है। 
हम इसको फसल के बुवाई के समय अपने खेत में दे सकते है आप इसको हर 15 दिन के बाद थोड़ी मात्रा में दे सकते है ताकि आपके पौधे और आपकी फसल अच्छी हो सके एक बाद आपको ध्यान देना है अगर ज्यादा गर्मी पड़ रही है तब इसका इस्तेमाल कम ही किया करे क्यूंकि इसका गर्मी में अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करते है तो ये आपको फसल को जला सकता है अगर आपके पास समय है आप इसके अलावा NPK भी दे सकते है अपने खेत को अगर आपके खेत में बढ़वार नहीं हो  तो अगर गर्मी ज्यादा है तो आप उसमे कम % वाला नाइट्रोजन खरीद कर अपने खेत में डाल सकते है।  

टिप्स :- 

आपको अच्छा खेती करने के लिए आपको सबसे पहले  जानना जरुरी  है की आपके खेत को या आपके फसल को कौन  सा खाद की जरुरत है अगर आप खाद का सही इस्तेमाल सही समय पर  करते है तो आप एक अच्छा फसल ऊगा पाएंगे और आपकी फसल भी बहुत अच्छी होगी एक बात आपको ध्यान देना होगा की आप जिस फसल की खेती कर रहे है उससे आप क्या प्राप्त करेंगे अगर आप उससे फल प्राप्त करना चाहते है तो वही खाद डाले जिसके वजह से आपके फल अच्छे आये फूल अच्छे अगर फूल अच्छे आएंगे तभी फल अच्छे आएंगे अगर अच्छे आएंगे तभी आप उससे अच्छा उत्पादन कर पाएंगे 
मुझे उम्मीद है आपने DAP के बारे में पूरा अच्छे से समझ लिया होगा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। 

लेखक आपका मित्र कृषि सेवक 

कृषि सेवा 



Comments

Popular posts from this blog

सुरक्षित अन्न भंडारण कैसे करे...? UPL Quickphos (क्विकफॉस) क्या है इसका इस्तेमाल कैसे करे..?

UPL Saafilizer का कैसे इस्तेमाल करे और क्या है इसके फायदे । और किन किन फसलो में इसका उपयोग कर सकते है।

UPL Vesta (वेस्ता) का कैसे इस्तेमाल करे और क्या है इसके फायदे । और किन किन फसलो में इसका उपयोग कर सकते है।